CG Politics: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी बीजेपी में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ में केजरीवाल को बड़ा झटका

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। CG Politics: लोकसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी केजरीवाल की पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कोमल हूपेंडी को बीजेपी के केंद्रीय मंत्री या बड़े नेता की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है।

CG Politics: ये भी बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस बीजेपी के बाद लेकिन तीसरे स्थान पर रहे थे। 2023 में पार्टी ने फिर से कोमल हुपेंडी भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक की टिकट दी मगर इसमें भी हार गए।

Share This Article