CG Politics: भारत न्याय यात्रा में हसदेव प्रभावितों से मिल सकते हैं राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ में 4 लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी न्याय यात्रा

Desk Reporter
2 Min Read

नई दिल्ली/रायपुर। CG Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी से मणिपुर से शुरु होने वाली भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 4 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी हसदेव भी जा सकते हैं। यहां जंगल कटाई लगातार बड़ा मुद्दा रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 5 दिनों तक राहुल गांधी 536 किलोमीटर तक की यात्रा करेंगे। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार नए प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद फाइनल रोडमैप तय होगा।

 

 

18 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगी यात्रा

 

14 जनवरी को शुरू होने वाली यह यात्रा लगभग 1 महीने बाद छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। संभावना है कि 18 फरवरी के आसपास ये यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ से प्रदेश में प्रवेश करेगी। 5 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में बलरामपुर होते हुए राहुल सोनभद्र से उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेंगे।

 

 4 लोकसभा से गुजरेगी भारत न्याय यात्रा

 

भारत न्याय यात्रा में कांग्रेस में इस बात को लेकर ज्यादा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीटों को कवर किया जाए। भारत न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ की रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा लोकसभा सीटों से यह यात्रा गुजर सकती है।

 

 इन जिलों में जा सकती है यात्रा

 

रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिलें हैं जहां से यात्रा गुजर सकती है। हालांकि अभी छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है।

Share This Article