CG Politics: अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा का दरिमा एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

Desk Reporter
1 Min Read

अंबिकापुर/रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दौर पर अंबिकापुर पहुंचे। जहां मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर में सरगुजा अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के अलावा पार्टी के संगठन प्रभारी रामप्रताप सिंह भी आये।

 

इस दौरान एयरपोर्ट में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा संभाग के बीजेपी विधायक राजेश अग्रवाल, राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा प्रबोध मिंज, गोमती साय के साथ-साथ सरगुजा कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, आईजी मोहित गर्ग, कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन, एसपी सुनील कुमार, सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

देखें वीडियो…

 

Share This Article