Korba Breaking: चोटिया NH पर गजराज के पहुंचने से मची दहशत! मोबाइल से VIDEO बना रहे लोगों को हाथी ने दौड़ाया, मौके पर भगदड़ जैसे हालात।
कोरबा।Korba Breaking शहर में गणेश उत्सव की धूम के बीच NH चोटिया पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक गणेश सड़क पर पहुंच गया। आसपास मौजूद लोग मोबाइल निकालकर उसका VIDEO बनाने लगे, लेकिन कैमरे का शौक कुछ लोगों को भारी पड़ गया।
बताया जा रहा है कि लोगों के करीब आते ही गणेश ने अचानक दौड़ लगा दी। मोबाइल से VIDEO बना रहे लोग भी जान बचाकर भागने लगे। कुछ ही सेकंड में मौके का नजारा ऐसा हो गया, मानो सड़क पर कैमरा नहीं बल्कि दौड़ प्रतियोगिता शुरू हो गई हो।
घटना का VIDEO अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। VIDEO में लोगों की भागदौड़ और गणेश के पीछे दौड़ते नजर आने वाले लोगों का दृश्य खासा रोमांचक दिखाई दे रहा है।
देखें VIDEO… कैसे NH पर गणेश ने कैमरा लेकर खड़े लोगों को दौड़ा दिया!











