Korba Police Transfer: SP सिद्धार्थ तिवारी ने फिर बदले थाना प्रभारी! कोतवाली में प्रेम साहू, कटघोरा में राजेश करेंगे थानेदारी…

News Power Zone
2 Min Read

Korba Police Transfer:पुलिसिंग में फिर बड़ा फेरबदल… कोतवाली से प्रमोद डडसेना की विदाई, CSEB की कमान विरासत कुजूर को; इंस्पेक्टर से आरक्षक तक 6 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना

कोरबा।Korba Police Transfer: जिले की पुलिसिंग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद जिले के दो महत्वपूर्ण थानों कोतवाली और कटघोरा की कमान बदल गई है।

सबसे बड़ा बदलाव कोतवाली थाना में हुआ है। यहां पदस्थ निरीक्षक प्रमोद डडसेना को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर प्रभारी समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को अब कोरबा कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

उधर सीएसईबी थाना की जिम्मेदारी संभाल रहे उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को अब थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है। यानी कटघोरा में भी थाना प्रभारी का चेहरा बदल गया है।

CSEB में विरसत कुजूर की एंट्री

तबादला सूची में निरीक्षक विरासत कुजूर को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें रक्षित केंद्र कोरबा से हटाकर प्रभारी सीएसईबी बनाया गया है।

आरक्षक स्तर पर भी अदला-बदली

एसपी के आदेश में आरक्षक स्तर पर भी स्थानांतरण किया गया है। आरक्षक क्रमांक 483 जितेन्द्र सोनी को थाना करतला से थाना श्यांग तथा आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे को थाना श्यांग से थाना करतला पदस्थ किया गया है।

तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

आदेश में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी के इस फेरबदल के बाद अब कोतवाली और कटघोरा की नई कमान में पुलिसिंग का अंदाज कितना बदलता है, इस पर पुलिस महकमे के साथ-साथ शहर की भी नजर रहेगी।

 

 

Share This Article