Korba Police Action: कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन! राताखार के कबाड़ कारोबारी राजेश साहू और मेन रोड के दुकानदार गुलाम पर कार्रवाई; पुराने रिकॉर्ड के आधार पर 110 की कार्रवाई, अब जिला बदर की चर्चा तेज
कोरबा।Korba Police Action :शहर में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई ने कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। पुलिस ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई की जद में राताखार क्षेत्र से जुड़े कबाड़ कारोबारी राजेश साहू और मेन रोड क्षेत्र के दुकानदार गुलाम बताए जा रहे हैं।
मामले में सबसे अहम बात धारा 110 की कार्रवाई को लेकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के पुराने रिकॉर्ड को आधार बनाकर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसी के साथ अब शहर में जिला बदर की संभावित कार्रवाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
110 के बाद अब जिला बदर?
पुलिस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 110 की कार्रवाई के आगे मामला जिला बदर तक पहुंचेगा? फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शहर में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अगर पुलिस प्रशासन की ओर से जिला बदर की प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो दोनों कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई और गंभीर रूप ले सकती है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति सक्षम प्राधिकारी के आदेश और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।
कबाड़ कारोबारी से मेन रोड के दुकानदार तक…
एक तरफ राताखार का कबाड़ कारोबारी राजेश साहू, दूसरी तरफ मेन रोड का दुकानदार गुलाम। दोनों पर एक साथ हुई पुलिस कार्रवाई ने शहर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल दोनों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। 110 की कार्रवाई के बाद अब जिला बदर की चर्चा ने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई से ही साफ होगा कि मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।












