SSC JE Recruitment 2026 : जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

News Power Zone
3 Min Read
SSC JE Recruitment 2026

रायपुर, 04 सितंबर। SSC JE Recruitment 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 1,748 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

1,748 पदों पर होगी जूनियर इंजीनियरों की भर्ती

SSC की इस भर्ती में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है।

ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी।

BE, BTech या 3 साल का डिप्लोमा जरूरी

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित पदों के लिए पात्र हो सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना होगा।

उम्र सीमा 18 से 30-32 साल तक

SSC JE भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है। पद के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा 30 से 32 साल तक निर्धारित है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। इसमें SC, ST, OBC और PwD वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

1.12 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। सरकारी नौकरी के साथ मिलने वाले निर्धारित भत्तों और सुविधाओं के कारण यह भर्ती इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के बीच काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें SSC JE के लिए आवेदन
  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Apply टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

https://ssc.gov.in/

 

Share This Article