Korba Police Warning : “कितने केस हैं तुम्हारे?” ASP लखन पटले की दो टूक चेतावनी, जन्माष्टमी-गणेश उत्सव में गड़बड़ी की तो… देखें VIDEO

News Power Zone
3 Min Read

Korba Police Warning: कोरबा पुलिस का सख्त अभियान, ASP लखन पटले ने आदतन अपराधियों और निगरानी बदमाशों को दी कड़ी चेतावनी। जन्माष्टमी-गणेश उत्सव में गड़बड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई। देखें VIDEO।

 

कोरबा। Korba Police Warning : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को लेकर कोरबा पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और पूर्व में विवाद या हुड़दंग में शामिल रहे लोगों की धरपकड़ और समझाइश का विशेष अभियान चलाया।

इसी अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों से करीब 200 लोगों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई। वहीं करीब 50 लोगों को एसपी कार्यालय में बुलाया गया, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने उन्हें कानून के दायरे में रहने की सख्त हिदायत दी।

“कितने केस हैं तुम्हारा?”… ASP ने दिखाई सख्ती

एसपी कार्यालय में समझाइश के दौरान एएसपी लखन पटले का सख्त तेवर देखने को मिला। उन्होंने मौजूद लोगों से उनके आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर सवाल किए और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के नाम पर किसी भी तरह का विवाद, हुड़दंग या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहार के दौरान कायदे से रहें, कानून का पालन करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से बचें। गड़बड़ी की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

200 लोगों पर पुलिस की नजर, 50 को ASP ने दी समझाइश

कोरबा पुलिस के अभियान के तहत जिलेभर में करीब 200 ऐसे लोगों को थाना और चौकी बुलाया गया, जिनकी गतिविधियां पुलिस की निगरानी में हैं या जो पूर्व में विवाद, हुड़दंग अथवा आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई।

त्योहार में गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का उद्देश्य है कि जिले में जन्माष्टमी, गणेश पूजन और विसर्जन के सभी आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं और किसी भी संदिग्ध या अप्रिय गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

देखें VIDEO.. ASP लखन पटले ने असामाजिक तत्वों को कैसे दी सख्त चेतावनी।

 

Share This Article