Rajesh Dave Indian Women Team Manager: छत्तीसगढ़ के राजेश दवे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त

News Power Zone
2 Min Read

Rajesh Dave Indian Women Team Manager: रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राजेश दवे को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। BCCI ने उन्हें आगामी महिला टी-20 एशिया कप 2026 के लिए टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी है।

 

दूसरी बार भारतीय महिला टीम के साथ जिम्मेदारी

 

राजेश दवे इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्होंने टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली थी। क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए एक बार फिर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

 

यूएई में होगा महिला टी-20 एशिया कप

 

महिला टी-20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ रखा गया है।

 

30 अगस्त को थाईलैंड से पहला मुकाबला

 

भारतीय महिला टीम अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 3 सितंबर को हांगकांग और 5 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

 

भारत के ग्रुप मुकाबले

 

30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड

3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग

5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान

 

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को होगा।

 

अनुभव का मिलेगा फायदा

 

राजेश दवे को क्रिकेट प्रशासन के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट का भी लंबा अनुभव है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में उनकी भूमिका टीम के प्रबंधन, समन्वय और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में अहम होगी। इससे भारतीय टीम को मैदान के बाहर बेहतर प्रबंधन सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Share This Article