छत्तीसगढ़

CG Weather Alert : सिकासेर डैम से छोड़ा गया 15 हजार क्यूसेक पानी…! 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट…गरियाबंद में नाला पार करते व्यक्ति की मौत

गरियाबंद में नाले में बहे व्यक्ति का शव मिला


गरियाबंद, 29 जुलाई। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच गरियाबंद में एक दर्दनाक हादसा भी सामने आया, जहां उफनते सरगी नाला को पार करते समय एक व्यक्ति बह गया। बाद में उसका शव करीब 5 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

सिकासेर डैम से छोड़ा गया 15 हजार क्यूसेक पानी

लगातार बारिश के चलते सिकासेर (सिकासार) बांध से 15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद पैरी नदी के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी-नालों के पास जाने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।

गरियाबंद में नाला पार करते समय बहा व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, सहसपुर निवासी थनवार यादव उफनते सरगी नाला को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज बहाव में बह गए। बाद में उनका शव घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर मिला।

बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

बारिश के बीच आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। मंगलवार को अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB): 3 ग्रामीणों की मौत।  रजपुर: 1 किसान की मौत। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): 1 महिला मजदूर की मौत। इन घटनाओं में 11 लोग घायल भी हुए हैं।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

रायपुर मौसम अपडेट

दिनभर बादल छाए रहने की संभावना। गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार। अधिकतम तापमान: 27°C। न्यूनतम तापमान: 23°C। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, खराब मौसम में खुले स्थानों से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button