PCC Chief Deepak Baij : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान…! बोले- ‘छात्रों के दबाव में लिया गया फैसला’…यहां सुनें VIDEO

News Power Zone
1 Min Read
PCC Chief Deepak Baij

रायपुर, 25 जुलाई। PCC Chief Deepak Baij : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस्तीफे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह फैसला नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि देशभर में छात्रों और जनता के बढ़ते दबाव के कारण लिया गया है।

दीपक बैज ने कहा कि NEET पेपर लीक और परीक्षा विवाद को लेकर लगातार उठ रही आवाजों के बीच मोदी सरकार को आखिरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी छवि और कुर्सी बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मामलों पर पूरी केंद्र सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।’

बैज ने दावा किया कि छात्रों के आंदोलन और विपक्ष के लगातार दबाव के चलते सरकार को यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Share This Article