
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नीट (delhi-neet-protest-metro-closed) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से लुटियंस और सेंट्रल दिल्ली के 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। हालांकि, यात्रियों को राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे बड़े जंक्शनों पर ट्रेन बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा दी गई है।
delhi-neet-protest-metro-closed: ये 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक येलो व ब्लू लाइन के राजीव चौक, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और वायलेट व अन्य लाइनें के आईटीओ (ITO), दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, सेवा तीर्थ, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन में यात्रियों के चढ़ने और उतरने पर पाबंदी रहेगी।
दफ्तर जाने वालों की बढ़ी आफत, 45 मिनट तक देरी
अचानक स्टेशन बंद होने और लुटियंस दिल्ली में जगह-जगह दिल्ली पुलिस की भारी बैरिकेडिंग से आम लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।दफ्तर जाने वाले लोगों ने बताया कि वैकल्पिक रास्तों और मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण उन्हें मंजिल तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट अधिक लग रहे हैं। मेट्रो सेवाएं बाधित होने से डीटीसी बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।






