BreakingFeaturedकोरबापुलिस

Korba Breaking: दर्री CSP बने गिरिजा शंकर साव, यातायात DSP बनीं सुश्री ज्योत्सना चौधरी, देखें पूरी सूची


रायपुर/कोरबा। Korba Police Transfer छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) और उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल का असर कोरबा जिले पर भी पड़ा है।

जारी आदेश के अनुसार गिरिजा शंकर साव को सीएसपी दर्री (CSP Darri) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुश्री ज्योत्सना चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक, यातायात (DSP Traffic), कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य सरकार के इस तबादला आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। नई जिम्मेदारी पाने वाले अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

कोरबा में दर्री सीएसपी और यातायात डीएसपी के नए अधिकारियों की नियुक्ति से पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

देखें तबादला सूची 

 

aspdsp-transfer-order-20-july-26_260720_143037 (2)

Related Articles

Back to top button