CG Assembly Monsoon Session : साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव…! नकटी बुलडोजर एक्शन पर विधानसभा में हंगामे के आसार…यहां देखें VIDEO
सरकार से मांगे जाएंगे जवाब
रायपुर, 14 जुलाई। CG Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सियासी तापमान चरम पर रहने वाला है। कांग्रेस विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। राज्य गठन के बाद विधानसभा में यह 10वां अविश्वास प्रस्ताव होगा। इसके साथ ही नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सदन में जोरदार बहस और हंगामे के आसार हैं।
सरकार से इन मुद्दों पर मांगे जाएंगे जवाब
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। इनमें प्रमुख रूप से-
- जल जीवन मिशन की प्रगति
- रायपुर की पेयजल व्यवस्था
- औद्योगिक दुर्घटनाएं
- शराब दुकानों का संचालन
- सरकारी आयोजनों में खर्च
- प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पद
इन सभी विषयों पर सरकार से विस्तृत जवाब मांगा जाएगा।
नकटी मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा हमला
कांग्रेस नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को प्रमुख मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर भी सरकार पर तीखे सवाल उठाए जाएंगे।
इतिहास में दर्ज सबसे लंबी बहस
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब तक सबसे लंबी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जुलाई 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ हुई थी, जो 24 घंटे 25 मिनट तक चली थी। मंगलवार को पेश होने वाला यह प्रस्ताव राज्य गठन के बाद 10वां अविश्वास प्रस्ताव होगा।






