Korba News: आईएएस प्रतीक जैन ने संभाली जिला पंचायत कोरबा की कमान, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। Korba District Panchayat CEO कोरबा जिला पंचायत को सोमवार को नया नेतृत्व मिल गया। वर्ष 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रतीक जैन ने जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। सोमवार सुबह जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान सीईओ दिनेश कुमार नाग ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

 

प्रतीक जैन प्रशासनिक सेवा में अपने प्रभावी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। कोरबा आने से पहले वे बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा रायगढ़ में सहायक कलेक्टर तथा रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) में अतिरिक्त आयुक्त एवं सीईओ जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाल चुके हैं।

 

प्रशासनिक अनुभव और विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन का अनुभव रखने वाले प्रतीक जैन के नेतृत्व में अब जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना निर्माण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

पदभार ग्रहण करने के दौरान जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने नए सीईओ का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Share This Article