CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, एक और सूची जारी होने के संकेत

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG IPS Transfer 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार शाम मंत्रालय महानदी भवन स्थित गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) सहित वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

जारी सूची के अनुसार कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह तबादला सूची अंतिम नहीं है। आने वाले दिनों में आईपीएस अधिकारियों की एक और सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें कुछ और जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हो सकता है।

 

 

Share This Article