
कोरबाNPZ । Korba City Kotwal Pramod Dadsena जिला पुलिस महकमे में महज 24 घंटे के भीतर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अपने ही जारी तबादला आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही कोरबा शहर कोतवाली के प्रभारी को लेकर बनी स्थिति पूरी तरह बदल गई है।
नए आदेश के अनुसार, एक दिन पहले ही शहर कोतवाल के रूप में पदस्थ किए गए धरम नारायण (डीएन) तिवारी को अब रक्षित केंद्र पदस्थ किया गया है। वहीं प्रमोद डडसेना को कोरबा शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी के इस फैसले ने पुलिस महकमे के साथ-साथ शहर में भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। एक दिन के भीतर तबादला आदेश में बदलाव को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से आदेश में संशोधन के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अब शहर की कानून व्यवस्था की कमान प्रमोद डडसेना के हाथों में होगी। ऐसे में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर उनकी कार्यशैली पर सभी की नजर रहेगी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।






