BreakingFeaturedखेलदेश

India vs Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, शुभमन गिल की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीत

India vs Afghanistan: India defeated Afghanistan by 170 runs, first ODI series win under Shubman Gill captaincy.

India vs Afghanistan: लखनऊ। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 170 रन से जीत दर्ज की। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। यह कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत की पहली वनडे सीरीज जीत भी है।

India vs Afghanistan: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की शुरुआत आक्रामक रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 48 रन की तेज पारी खेली।

India vs Afghanistan: इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए, जबकि इशान किशन ने 125 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठवीं बार 400 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया।

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में खरोटे ने चार विकेट हासिल किए, जबकि अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

India vs Afghanistan: 403 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित लक्ष्य से काफी दूर रह गई। टीम की ओर से रहमत शाह ने सर्वाधिक 79 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।

India vs Afghanistan: भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, अपना वनडे पदार्पण कर रहे प्रिंस यादव ने भी प्रभावित करते हुए दो विकेट अपने नाम किए।

India vs Afghanistan: इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। दोनों टीमों के बीच श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button