Patwari Bribery Case : कोरबा में रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल…! SDM ने किया तत्काल सस्पेंड

News Power Zone
1 Min Read
Patwari Bribery Case

कोरबा, 29 मई। Patwari Bribery Case : कोरबा जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां एक पटवारी द्वारा किसान से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

यह मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के का है। जानकारी के अनुसार, पिपरिया और सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने जमीन के वन पट्टा को ऑनलाइन कराने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

मजबूरी में किसान ने रिश्वत की राशि देने के दौरान पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें पटवारी को टेबल के नीचे नोट गिनते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

Share This Article