
Chhattisgarh weather heatwave: रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव 2 दिनों तक बना रहेगा। वहीं, रायपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। 29 मई से आंधी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
Chhattisgarh weather heatwave: पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कुछ जिलों में लू जैसे हालात भी बने थे। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।
Chhattisgarh weather heatwave: अगले 3 दिन हीटवेव का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव जारी रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को दोपहर के समय जरूरी होने पर ही बाहर निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
Chhattisgarh weather heatwave: 29 मई से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।
Chhattisgarh weather heatwave: रायपुर में लू चलने की संभावना
रायपुर शहर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में 27 मई को लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार जा सकता है। न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर तेज गर्मी बनी रहेगी।



