Featuredदेशसामाजिक

Delhi Airport Flight Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा, टेकऑफ के दौरान फेल हुआ विमान का इंजन और लग गई आग, कई यात्री घायल- देखें VIDEO

नई दिल्ली। Delhi Airport Flight Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर की फ्लाइट SWR146 टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने और आग लगने की वजह से उड़ान रद्द कर दी गई।

Delhi Airport Flight Fire: विमान के बाएं हिस्से से धुआं उठता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

 

Delhi Airport Flight Fire: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा तब हुआ जब विमान के इंजनों में से एक काम करना बंद कर गया और टेकऑफ रोल के दौरान उसमें आग लग गई। क्रू ने तुरंत विमान को रोककर आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया शुरू की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Delhi Airport Flight Fire: इमरजेंसी घोषित की ग

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, आज सुबह तड़के, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) के संबंध में पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए, और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट का कामकाज अप्रभावित रहा।”

Delhi Airport Flight Fire: कुल 232 यात्री थे सवार

SWISS एयर ने इस घटना पर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि फ्लाइट LX147 (Airbus A330, रजिस्ट्रेशन HB-JHK) दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी, जिसमें कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे।

 

Delhi Airport Flight Fire: सभी यात्रियों और क्रू को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन यात्रियों ने स्लाइड का इस्तेमाल नहीं किया, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई। फिलहाल छह यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि क्रू पूरी तरह सुरक्षित है। SWISS ने इस घटना की जांच के लिए टास्क फ़ोर्स का गठन किया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button