Sakti Power Plant Blast : वेदांता प्लांट हादसे में बढ़ी मौतें…! 25 मजदूरों की गई जान…कई मजदूर अब भी गंभीर

News Power Zone
2 Min Read
Sakti Power Plant Blast

सक्ती/रायपुर, 24 अप्रैल। Sakti Power Plant Blast : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित Vedanta Group के पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे के बाद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है।

जानकारी के अनुसार, विश्वजीत साहू का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे की वजह बॉयलर फर्नेस में अत्यधिक ईंधन जमा होना था, जिससे दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया और जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

प्रशासन और पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article