छत्तीसगढ़

School Grant 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों के लिए बड़ा तोहफा…! मिलेगा ₹2 लाख का ग्रांट…किन-किन स्कूलों को मिलेगा फायदा…देखें List

शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने सरकार का बड़ा कदम

रायपुर, 24 अप्रैल। School Grant 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूलों के संचालन के लिए 15.02 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की है। यह राशि प्रदेश के 751 स्कूलों के संचालन हेतु स्वीकृत की गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक स्कूल को 2 लाख रुपये की दर से अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह राशि बजट मद सामान्य शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, गैर शासकीय माध्यमिक विद्यालय सहायता  के अंतर्गत दी गई है।

जिलावार राशि आवंटन

इस अनुदान का वितरण प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अनुसार किया गया है। प्रमुख जिलों में, कोरबा में 55 स्कूल, बस्तर में 62 स्कूल, दंतेवाड़ा में 60 स्कूल, रायगढ़ में 41 स्कूल, बिलासपुर में 34 स्कूल सहित अन्य जिलों में भी आवश्यकता के अनुसार राशि का आवंटन किया गया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि जारी की गई राशि का उपयोग केवल स्कूल संचालन कार्यों में किया जाए और किसी भी स्थिति में इसका दुरुपयोग न हो। साथ ही अनुदान नियमों के तहत भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

ACFrOgAE-XwBLjmfge5wDyOKnVh_XeB1kJn4h_4x6evG36QhWdrEaO3O3LdGjD7xLtby_1LQ518tUE6gmv2wTtb4s_fW8tqWreovKrYY7eM2MX0ANgGdZ4dE9Hc2GfiHZYO43PQREbrpptQfDt1K

Related Articles

Back to top button