Amit Jogi Case : सुप्रीम कोर्ट से अमित जोगी को बड़ी राहत…! उम्रकैद की सजा पर लगी रोक

News Power Zone
1 Min Read
Amit Jogi Case
नई दिल्ली/रायपुर, 23 अप्रैल। Amit Jogi Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उम्रकैद की सजा और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। गौरतलब है कि रामअवतार जग्गी की 4 जून 2003 को रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमित जोगी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। निचली अदालत ने पहले अमित जोगी को बरी कर दिया था, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद अमित जोगी की गिरफ्तारी और सजा के क्रियान्वयन पर फिलहाल विराम लग गया है। जोगी पक्ष के वकीलों ने दलील दी कि उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने यह राहत दी है।

राजनीतिक हलचल तेज

इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। समर्थकों में खुशी का माहौल है, जबकि विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
Share This Article