BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Vedanta Power Plant Accident: वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और मौत, अब तक 21 की जा चुकी है जान, वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्रबंधक पर FIR

Vedanta Power Plant Accident: रायपुर/सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे में घायल 1 और मजदूर ने दम तोड़ दिया। मध्यप्रदेश के रहने वाले किस्मत अली रायपुर के निजी अस्पताल में एडमिट थे, जिनकी मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Vedanta Power Plant Accident: घटना के बाद वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्रबंधन समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई है। घटना के 24 घंटे बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की थी। जिसमें प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

Vedanta Power Plant Accident: शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रोडक्शन दोगुना करने की जल्दबाजी में बॉयलर फटा। चेतावनी के बाद भी काम नहीं रोका गया। इसके अलावा मशीनों के रखरखाव और संचालन में लापरवाही बरती गई। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button