रायपुर
NIA SP Appointment : रायपुर ट्रैफिक DCP की बड़ी छलांग…! NIA में पोस्टिंग…राष्ट्रीय स्तर पर संभालेंगे जिम्मेदारी
संभाली थी अहम जिम्मेदारी
रायपुर में संभाली थी अहम जिम्मेदारी
रायपुर कमिश्नरेट में DCP (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के रूप में कार्यरत रहते हुए विकास कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए। उनके कार्यकाल में, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत किया गया। VIP मूवमेंट को व्यवस्थित किया गया। टेक्नोलॉजी आधारित मॉनिटरिंग बढ़ाई गई। ग्राउंड लेवल पर सख्ती से व्यवस्था सुधारी गई।NIA पोस्टिंग क्यों है खास?
National Investigation Agency (NIA) देश की प्रमुख जांच एजेंसी है, जो आतंकवाद, संगठित अपराध और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करती है। ऐसे में इस एजेंसी में पोस्टिंग को, प्रतिष्ठित, चुनौतीपूर्ण, करियर के लिए बड़ा अवसर माना जाता है।करियर का अहम पड़ाव
IPS विकास कुमार (Vikas Kumar Posting) की यह नियुक्ति उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। अब वे राष्ट्रीय स्तर के संवेदनशील मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाएंगे।






