बिलासपुर

Ration Distribution : PDS में बड़ा अपडेट…! बिलासपुर में 3 महीने का राशन स्टॉक तैयार…70% से ज्यादा भंडारण पूरा…6 बार फिंगरप्रिंट से होगी पुष्टि

e-POS से पारदर्शी वितरण

रायपुर, 16 अप्रैल। Ration Distribution : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अप्रैल से जून 2026 तक तीन माह के राशन वितरण की योजना के तहत जिले की 695 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 70 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न का भंडारण पूरा कर लिया गया है।

तीन माह के राशन की सुविधा लागू

खाद्य विभाग के अनुसार सभी उचित मूल्य दुकानों में तीन माह का राशन सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है और कहीं भी कोई समस्या सामने नहीं आई है। साथ ही एपीएल और बीपीएल राशन के वितरण में नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

e-POS से पारदर्शी वितरण

हितग्राहियों को राशन वितरण के लिए e-POS मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। तीन माह का राशन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को छह बार फिंगरप्रिंट सत्यापन करना पड़ता है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। अब तक जिले में 37 प्रतिशत हितग्राहियों को तीन माह का राशन वितरित किया जा चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

तकनीकी व्यवस्था सुचारू

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि e-POS मशीनों में कोई तकनीकी समस्या नहीं है और एपीएल राशनकार्डधारियों को भी नियमित रूप से मासिक राशन मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button