High Profile Concert में ड्रग्स का कहर…! 2 MBA स्टूडेंट्स की मौत…5 लोग गिरफ्तार

News Power Zone
2 Min Read
High Profile Concert

मुंबई, 14 अप्रैल। High Profile Concert : महाराष्ट्र की मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल टेक्नो कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। NESCO Ground में आयोजित इस इवेंट में ड्रग ओवरडोज के कारण दो एमबीए छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

कॉन्सर्ट में मची अफरातफरी

11 अप्रैल की देर रात आयोजित इस हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट में करीब 3,000–4,000 लोग शामिल थे। इसी दौरान दक्षिण मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज के 15 छात्रों का ग्रुप भी मौजूद था।

अचानक बिगड़ी तबीयत

कार्यक्रम के दौरान तीन छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें 24 वर्षीय युवक और एक छात्रा की हालत गंभीर हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। तीसरी छात्रा अभी भी ICU में भर्ती है।

ड्रग ओवरडोज का शक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रों ने कार्यक्रम में आने से पहले कथित रूप से नशीले पदार्थों का सेवन किया था। ओवरडोज के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।

5 लोग गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, मृतकों के 2 दोस्त, कार्यक्रम से जुड़े 3 आयोजक, सभी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कैसे पहुंचा ड्रग्स?

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद कॉन्सर्ट में ड्रग्स कैसे पहुंचे। मृतकों के ब्लड सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सके।

Share This Article