Korba Big Breaking: गणेश कुलदीप का दबदबा कायम, 23 वोटों से फिर बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

News Power Zone
1 Min Read
Vedanta Plant Blast Update

कोरबा। Ganesh Kuldeep अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक बार फिर गणेश कुलदीप ने अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 23 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।

Korba Bar Association Election चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटी।

गणेश कुलदीप की इस जीत को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और अधिवक्ताओं के बीच मजबूत पकड़ का नतीजा माना जा रहा है। अब एक बार फिर उनके सामने अधिवक्ता संघ के विकास और वकीलों की समस्याओं के समाधान की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Share This Article