रायपुर

Congress Crisis : रायपुर कांग्रेस में मचा सियासी तूफान…! 70 वार्ड अध्यक्षों की सूची 2 घंटे में निरस्त…शुरू हुए इस्तीफे

रायपुर, 11 अप्रैल। Congress Crisis : रायपुर में कांग्रेस संगठन के भीतर बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। राजधानी शहर जिला कांग्रेस द्वारा जारी 70 वार्ड अध्यक्षों की सूची को प्रदेश स्तर से महज 2 घंटे के भीतर ही निरस्त कर दिया गया।

PCC ने रद्द किया आदेश

प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि यह सूची बिना PCC की अनुमति के जारी की गई थी, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

लिस्ट आते ही मचा बवाल

बताया जा रहा है कि सूची जारी होने के कुछ ही समय बाद कांग्रेस के अंदर विरोध के स्वर उठने लगे। पार्टी की परंपरा के अनुसार, सूची पर विवाद इतना बढ़ा कि रात में ही इसे रद्द करना पड़ा।

70 वार्ड, 13 में दो-दो अध्यक्ष

इस सूची में 70 वार्डों के लिए अध्यक्ष घोषित किए गए थे, जिनमें से 13 वार्डों में दो-दो अध्यक्ष बनाए गए थे। इसे बड़े वार्ड और संगठन में नई-पुरानी टीम के संतुलन के तौर पर देखा जा रहा था।

बड़े नेताओं पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक यह सूची पूर्व विधायक अरुण वोरा और शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन की सहमति से तैयार की गई थी। अब सूची निरस्त होने के बाद जिम्मेदारी तय करने की चर्चा तेज हो गई है।

इस्तीफों का दौर शुरू

इस फैसले के बाद कांग्रेस में नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। 35 साल से पार्टी से जुड़े दिनेश ठाकुर ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है।

संगठन में बढ़ी हलचल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई सूची कब जारी होगी और क्या बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेंगे।

BJP ने ली चुटकी

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जब सत्ता में थे तब भ्रष्टाचार के बंटवारे को लेकर लड़ाई होती थी, अब संगठन में शक्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button