रायपुर
CG Liquor Scam : सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को मिली जमानत…पासपोर्ट जमा करने का आदेश…यहां देखें VIDEO
रायपुर, 08 अप्रैल। CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है। स्पेशल कोर्ट ने इस मामले के आरोपियों सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को जमानत दे दी है। बुधवार को आए इस फैसले से दोनों आरोपियों को बड़ी राहत मिली है।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी इस मामले में लंबे समय से जेल में बंद थे। कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ सख्त शर्तें भी लागू की हैं।



