BreakingFeaturedकोरबापुलिस

“निरीक्षण का इंद्रधनुष: थाने चमके, तनाव दमके… और साहब के इंतजार में ‘डबल कोट’ सिस्टम!” इससे और बेहतर

कोरबा। IG inspection police station जिले के सड़क किनारे बसे थानों में इन दिनों “ये चमक ये दमक… सब कुछ सरकार तुम्हाई से है सुनाई दे रहा है ”। खबरीलाल कह रहे यह धुन भक्ति से कम और “निरीक्षण भक्ति” से ज्यादा प्रेरित है।

IG inspection police station असल में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का आज दौरा प्रस्तावित है, और वे कब किस थाने का रुख कर लें, इसका कोई भरोसा नहीं। बस फिर क्या था… जिन दीवारों ने सालों से सफेदी का मुंह नहीं देखा था, वे अचानक सौंदर्य प्रतियोगिता में उतर आई हैं। गेट चमक रहे हैं, फर्श दमक रहे हैं, और फाइलों की धूल भी जैसे डर के मारे खुद ही झड़ गई हो। थाने अब कानून-व्यवस्था के केंद्र कम, “स्वागत-योग्य मॉडल यूनिट” ज्यादा नजर आने लगे हैं। दिलचस्प ये है कि इस चमक-दमक की कीमत भी कम नहीं है। कुछ थानेदार तो “कर्जा लेकर घी पीने” वाली कहावत को नए अर्थ दे रहे हैं अंदर ही अंदर खर्च का हिसाब लगाते हुए बाहर से मुस्कान चिपकाए बैठे हैं। हाल ये है कि पेंट की हर परत के साथ मन में एक ही प्रार्थना चढ़ रही है “बस साहब खुश हो जाएं।” अब देखना ये है कि साहब की नजर दीवारों की चमक पर टिकती है या व्यवस्था की हकीकत पर। फिलहाल तो थानों में रंग भी चढ़ रहा है और तनाव भी… और दोनों ही पूरे “डबल कोट” में..! थानो में थानेदार से रुष्ठ कर्मचारी मन ही मन मुस्कराते हुए गुनगुना रहे ये चमक ये दमक सब कुछ सरकार तुम्हाई से है…!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button