रायपुर

City Development : सड़क चौड़ीकरण VS फ्लाईओवर…! रायपुर में सियासी संग्राम…बृजमोहन ने CM को लिखा पत्र…अटल विश्वास पत्र की याद दिलाकर उठाए सवाल

फ्लाईओवर नहीं, सड़क चौड़ीकरण को माना जरूरी

रायपुर,04 अप्रैल। City Development : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण बनाम फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। Brijmohan Agrawal ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai को पत्र लिखकर फ्लाईओवर योजना का विरोध जताया है। सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि राज्य सरकार के गठन के बाद राजधानी को व्यवस्थित विकसित करने के उद्देश्य से एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें सड़क चौड़ीकरण पर सहमति बनी थी। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जीई रोड के इस हिस्से को चौड़ा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

निर्देश के बावजूद फ्लाईओवर की घोषणा

अग्रवाल ने बताया कि बाद की बैठकों में भी सड़क चौड़ीकरण पर जोर दिया गया था, लेकिन वर्ष 2026-27 के बजट में इसके बजाय फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा कर दी गई, जो पूर्व निर्णयों के विपरीत है।

फ्लाईओवर को बताया अव्यावहारिक

सांसद ने तर्क दिया कि जीई रोड का यह 600-700 मीटर का हिस्सा ही अब तक चौड़ीकरण से वंचित है और यही ट्रैफिक का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। उन्होंने कहा कि घनी आबादी और संकरी जगह में फ्लाईओवर बनाना व्यावहारिक नहीं होगा और इससे स्थानीय व्यापारियों व संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है।

‘अटल विश्वास पत्र’ की दिलाई याद

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि सड़क चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है और इसे नगरीय निकाय चुनाव 2025 के “अटल विश्वास पत्र” में भी शामिल किया गया था। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस काम नहीं हुआ है। सांसद ने मुख्यमंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर योजना पर पुनर्विचार कर सड़क चौड़ीकरण को प्राथमिकता देने की मांग की है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button