
कोरबा।Korba Bar Association election 2026 जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुल 9 नाम शामिल हैं। इनमें दो महिला प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं।
Korba Bar Association election जारी सूची के अनुसार आशीष सिंह बनाफर, दीपेश साहू, करमचंद प्रजापति, श्रवण कुमार थवाईत, शिव कुमार साहू, स्वनिल शर्मा और वरुण कुमार राही कार्यकारिणी सदस्य पद की दौड़ में हैं। वहीं महिला वर्ग से सुनीता पिल्ले और श्रीमती यमुना मानिकपुरी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
महिला आरक्षण का दिखा असर
जानकारी के मुताबिक कार्यकारिणी में दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। शुरुआत में श्रीमती लीना साहू ने भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नाम वापस लेने के बाद केवल दो ही महिला प्रत्याशी मैदान में बचीं। ऐसे में सुनीता पिल्ले और यमुना मानिकपुरी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
स्क्रूटनी में सभी नामांकन सही
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (पुरुष व महिला) पद के लिए भी नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। इन पदों पर भी अन्य कोई दावेदार सामने नहीं आया, जिससे इनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।



