Featuredछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

Electricity Shock: गर्मी में करंट मारने को तैयार बिजली बिल… अगले हफ्ते बढ़ेंगी दरें, आम जनता पर सीधा वार!

Electricity Bill Hike: रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को भी जल्द ही महंगे बिल का झटका लग सकता है। प्रदेश के करीब 60 लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव अंतिम चरण में है और अप्रैल माह के अगले सप्ताह नई दरों की घोषणा होने की संभावना है।

 

 

Electricity Bill Hike in Chhattisgarh: घाटे की भरपाई के लिए बढ़ेंगी दरें

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा लगभग 7000 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा विचार किया जा रहा है।

 

 

सूत्रों के अनुसार, आयोग प्रति यूनिट बिजली दर में 20 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने 24 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन जनसुनवाई और समीक्षा के बाद इसे 5 से 6 प्रतिशत तक सीमित रखने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Electricity Bill Hike: घरेलू उपभोक्ताओं पर ज्यादा असर

 

 

नियामक आयोग इस बार उच्च दाब (HT) और निम्न दाब (LT) उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग रणनीति अपना सकता है। औद्योगिक और उच्च दाब वाले उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने की कोशिश की जा रही है, जबकि घरेलू और छोटे व्यवसायिक उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत अधिक बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

Electricity Bill Hike: अगले सप्ताह अंतिम फैसला

 

 

 

नियामक आयोग के सचिव सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब कंपनी के प्रस्ताव तथा उपभोक्ताओं के हितों का संतुलन बनाते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा।बिजली दरों को लेकर अंतिम घोषणा अगले सप्ताह तक कर दी जाएगी।

 

 

Electricity Bill Hike: नुकसान की भारपाई के लिए पिछले साल में भी बढ़ी थीं दरें

 

 

बता दें कि पिछले वर्ष भी बिजली दरों में औसतन 13 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी, जो लगभग 1.80 प्रतिशत थी। वहीं, जून 2024 में भी 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई थी। उस समय कंपनी ने करीब 4550 करोड़ रुपए का नुकसान दिखाया था। इस नुकसान की भरपाई बिजली दर बढ़ाकर की पूरी की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button