Featuredक्राइमदेश

घरों से चुराती थी सिर्फ आधा सामान… 300 चाबियां और चोरी का ‘अजीब नियम’, जिसे जानकर पुलिस भी रह गई दंग

न्यूज डेस्क।गुजरात के जूनागढ़ से चोरी का एक ऐसामामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है. पुलिस ने एक ऐसी महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो घरों का ताला खोलने के लिए मास्टर चाबियों का भंडार रखती थी, लेकिन चोरी करते समय एक अजीब नियम का पालन करती थी ताकि किसी को शक न हो.

300 चाबियां और चोरी का ‘हाफ-फॉर्मूला’

गिरफ्तार महिला की पहचान तबस्सुम फातिमा के रूप में हुई है. पुलिस जांच में जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई. दरअसल, तबस्सुम के पास से 300 अलग-अलग तरह की चाबियां मिली हैं. आरोपी महिला घरेलू काम के बहाने घरों की रेकी करती थी और तालों के हिसाब से चाबियों का मिलान करती थी.

हैरानी की बात यह है कि वह घर की अलमारी साफ करने के बजाय सिर्फ आधा सामान ही चुराती थी. उसका मानना था कि अगर सामान आधा बचेगा, तो घर वालों को लगेगा कि उन्होंने कहीं रख दिया है और वे पुलिस शिकायत नहीं करेंगे. इसी ‘कॉन्फिडेंस’ की वजह से उसने पहले भी 2-3 वारदातों को अंजाम दिया, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी।

काजीवाड़ा की चोरी ने खोला राज

इस शातिर चोरी का खुलासा तब हुआ जब 23 मार्च को काजीवाड़ा निवासी मुस्तफा काजी के घर से 15 लाख रुपये नकद और 4 लाख के सोने के गहने चोरी हो गए. हालांकि तबस्सुम ने यहां भी अपनी ‘हाफ-चोरी’ की चाल चली, लेकिन रकम बड़ी होने के कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button