Featuredखेलदेश

PBKS vs GT Highlights: पंजाब किंग्स ने गुजरात को सात विकेट से हराया, डेब्यू मैच में चमके कूपर कोनोली

PBKS vs GT 2026: कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में यादगार पारी खेली और पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाने में सफल रहे। कोनोली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत से की।

सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला।

Related Articles

Back to top button