KORBA: अधिवक्ता संघ चुनाव में दिलचस्प मुकाबला… अध्यक्ष पद पर 4 दावेदार, नाम वापसी के बाद तस्वीर होगी साफ

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। District Bar Association Korba जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव ने इस बार खासा रोमांच पैदा कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब सबकी नजरें नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

District Bar Association Korba अध्यक्ष पद के लिए संजय जयसवाल, शिवनारायण सोनी, गणेश कुलदीप और राकेश दुबे के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। नाम वापसी के बाद यह संख्या घट भी सकती है, जिससे समीकरण बदलने की पूरी संभावना है।

वहीं अन्य पदों पर भी कई दावेदार मैदान में हैं, जिससे चुनाव में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए रवि शर्मा, बद्री मोदी, बालकराम बरेठ, दीपक दुबे, नफीस खान और एस.वी. पुरोहित ने नामांकन दाखिल किया है। महिला उपाध्यक्ष के लिए उर्मिला भगत, मंजुला पासवान और सरिता पांडे के बीच मुकाबला होगा।

सचिव पद पर रघुनंदन सिंह, सुनील यादव और चंद्रदीप शर्मा आमने-सामने हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए किरनभान शांडिल्य, अमरनाथ कौशिक और पुरुषोत्तम गोयल ने दावेदारी पेश की है।

सह सचिव, महिला सहसचिव, ग्रंथालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर भी कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिससे यह चुनाव काफी प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है।

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों का मानना है कि इस बार मतदान दिलचस्प रहने वाला है और अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी योग्यता और अनुभव से संघ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Share This Article