
कोरबा।Korba stabbing incidents शहर में बीते 48 घंटे के भीतर चाकूबाजी की दो वारदातों ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। खासकर पंप हाउस और सीएसईबी चौक से जुड़े इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, जहां लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Korba stabbing incidents पहली घटना में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं दूसरी और ज्यादा गंभीर घटना में घर लौट रही करीब 25 वर्षीय नर्स को निशाना बनाया गया।
सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात युवकों ने पीछे से आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
दोनों ही मामलों में आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
संवेदनशील इलाके में बढ़ती घटनाएं
पंप हाउस क्षेत्र पहले से ही अपराध की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। बीते समय में छात्राओं पर हमले और लूट की वारदातें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा।
जनता में आक्रोश, बढ़ी गश्त की मांग
लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। रहवासियों का कहना है कि शाम के बाद इलाके में निकलना जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्धों की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक अपराधी यूं ही वारदात को अंजाम देते रहेंगे… और कब जागेगी पुलिस?




One Comment