कोरबा
Car Fire Incident : कोरबा में खड़ी कार में लगी भीषण आग…! कुछ ही देर में जलकर खाक
झाड़ियों की आग बनी वजह
कोरबा, 26 मार्च। Car Fire Incident : जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे की बताई जा रही है, जहां खड़ी कार कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गई।
झाड़ियों की आग बनी वजह
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पहले आसपास की झाड़ियों में आग लगी थी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली और पास खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि कार पूरी तरह स्वाहा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जनहानि नहीं, लेकिन भारी नुकसान
इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलने से भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



