Kerala Politics : केरल दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय…! BJP के लिए CM ने भरी हुंकार…चेंगन्नूर में प्रत्याशी के नामांकन में दिखी ताकत…जीत का किया दावा
चेंगन्नूर में BJP की ताकत
रायपुर/चेंगन्नूर, 23 मार्च। Kerala Politics : विष्णुदेव साय केरल विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को चेंगन्नूर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन रैली में भाग लिया।
जनसमर्थन बढ़ने का दावा
सीएम साय ने रैली के बाद कहा कि केरल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास मॉडल ने यहां भी विश्वास पैदा किया है।
“केरल में खिलेगा कमल”
सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि चेंगन्नूर सहित पूरे केरल में भाजपा के प्रति जनसमर्थन तेजी से बढ़ रहा है, जो आगामी चुनाव में ऐतिहासिक परिणामों का संकेत है।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के समर्पण से नई शुरुआत का मार्ग तैयार हो रहा है। सीएम ने विश्वास जताया कि गोपाकुमार इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे और केरल की धरती पर कमल का फूल खिलकर बदलाव की नई कहानी लिखेगा।



