Shocking News : बलौदाबाजार में सनसनी…! खेत में मिला महिला का जला हुआ शव…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
1 Min Read
Shocking News
बलौदाबाजार, 22 मार्च। Shocking News : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम टीला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय डिलेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है। उसका जला हुआ शव गंगाअमली तालाब के पास खेत में मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पति घर पर नहीं था मौजूद

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका का पति घर पर मौजूद नहीं था, वह बाहर गया हुआ था। ऐसे में मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और एसडीएम को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या फिर हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
TAGGED:
Share This Article