Uncategorized

Police Transfer : जशपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 11 अधिकारियों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने पुलिस विभाग का बड़ा कदम

जशपुर, 14 मार्च। Police Transfer : जशपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ 4 थाना प्रभारी, 4 उप-निरीक्षक (SI) और 3 सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

विभाग की ओर से जारी निर्देश में सभी प्रभावित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर आमद देने और कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button