खेल

IPL 2026 : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी…! BCCI ने जारी किया IPL 2026 का शुरुआती शेड्यूल…पहले 20 मैच घोषित…यहां देखें

चुनावों के कारण IPL का पूरा शेड्यूल जारी नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च। IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। उद्घाटन मुकाबला Royal Challengers बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबादके बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु में ही आयोजित किया जाएगा। पिछले साल आरसीबी के चैम्पियन बनने के बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी, इसलिए इस बार भी ओपनिंग मैच को लेकर विशेष सुरक्षा और आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। केवल पहले 20 मैचों का शेड्यूल 12 अप्रैल तक के मुकाबलों के लिए ही जारी किया गया है। बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा। इस बार आईपीएल शेड्यूल बनाने में कुछ कठिनाई रही है, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में चुनावों के कारण केवल पहले 20 मैचों का ही कार्यक्रम घोषित किया गया है। बीसीसीआई ने कहा है कि जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, बाकी मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा और टूर्नामेंट को पूरे देश में सुरक्षित और सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button