KORBA BREAKING: भाजपा नेता ने कार से ठेला संचालक को ठोका.. पुलिस से भी हुई बहस…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। Korba Breaking शहर के पुराना बस स्टैंड के पास बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक कार चालक ने सड़क किनारे ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Korba Breaking बताया जा रहा है कि पार्किंग को लेकर कार चालक और ठेला संचालक के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान कार चालक ने ठेला संचालक को ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक खुद को भाजपा नेता बता रहा था और पुलिस के साथ भी बहस करने लगा। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली थाना ले गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल ठेला संचालक की हालत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।

Share This Article