मध्यप्रदेश

Jabalpur High Court : जबलपुर हाईकोर्ट में पिता ने भ्रूण रखकर मांगा न्याय…! मची हलचल…VIDEO

200 करोड़ रुपये के घोटाले की थी जानकारी

जबलपुर, 10 मार्च। Jabalpur High Court : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी के गर्भपात हुए बच्चे का भ्रूण लेकर अदालत पहुंच गया और जज की डाइस पर रखकर न्याय की गुहार लगाने लगा। फरियादी दयाशंकर पांडे, जो रीवा जिले के रहने वाले हैं, ने अदालत में कहा कि उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कारोबारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का खुलासा करने और चुनाव लड़ने की वजह से उन पर कई बार जानलेवा हमले हुए हैं। दयाशंकर पांडे का दावा है कि वह जबलपुर की एक ऑटोमोबाइल कंपनी शुभ मोटर्स में अकाउंटेंट के तौर पर काम करते थे। काम के दौरान उन्हें करीब 200 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी मिली थी। इस मामले में आवाज उठाने के बाद उन पर हमला किया गया, जिसमें उनकी पत्नी घायल हो गई और गर्भपात हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस में कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान उन्होंने सबूत के तौर पर भ्रूण जज के सामने रख दिया और कहा कि या तो उन्हें न्याय दिया जाए या इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। घटना के बाद पुलिस ने दयाशंकर पांडे और उनकी पत्नी को कोर्ट परिसर से थाने ले जाकर समझाइश दी। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button