BreakingFeaturedकोरबाराजनीति

Korba Breaking: ABVP से निकले निहाल सोनी को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा युवा मोर्चा के कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष बने

कोरबा: Nihal Soni भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति और जिला संगठन की अनुशंसा के बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई।

प्रदेशाध्यक्ष Kiran Singh Deo और प्रदेश महामंत्री (संगठन) Pawan Sai की सहमति तथा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष Rahul Tikaria के अनुमोदन के बाद यह घोषणा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष Gopal Modi की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष Vaibhav Sharma ने जिला कोरबा की नई टीम घोषित की।

 

 

इसी क्रम में युवा कार्यकर्ता निहाल सोनी Nihal Soni कोरबा को भाजपा युवा मोर्चा का कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। निहाल सोनी छात्र संगठन Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) से निकलकर सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बना चुके हैं और लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।नई टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन की इस नई सूची को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई टीम के गठन के बाद जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने तथा युवाओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button