
कोरबा। Shivay Hospital Korba शहर के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। टी.पी. नगर स्थित न्यू बस स्टैंड के पास शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों हुआ।
Shivay Hospital Korba : कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने की। इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
100 बेड का सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल
टी.पी. नगर में स्थापित शिवाय हॉस्पिटल को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया गया है। अस्पताल में 100 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ आधुनिक तकनीक वाली मशीनें और उन्नत चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
यहां मरीजों के लिए आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, अनुभवी डॉक्टरों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
24×7 एम्बुलेंस और आधुनिक इलाज की सुविधा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. देविल एच. मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) और डॉ. यश मित्तल (CEO) ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



