Featured

CSPDCL समाधान योजना 2026: बकाया बिजली बिल पर 100% सरचार्ज माफ, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

कोरबा/बिलासपुर।CSPDCL समाधान योजना 2026 छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बकाया बिजली बिल से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने बकाया बिजली बिलों के निपटारे के लिए “समाधान योजना 2026” लागू कर दी है।

CSPDCL समाधान योजना 2026 : इस योजना के तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज (अधिभार) में 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। यानी यदि किसी उपभोक्ता पर लंबे समय से बिजली बिल का अधिभार जुड़ता जा रहा था, तो अब उसे पूरी तरह माफ किया जा सकता है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, यह योजना उन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शुरू की गई है जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। साथ ही इसका उद्देश्य पुराने बकाया की वसूली को आसान बनाना भी है। उपभोक्ता 31 मार्च 2026 तक अपने बकाया बिल जमा कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

किन उपभोक्ताओं को कितनी मिलेगी छूट

समाधान योजना के तहत अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए अलग राहत तय की गई है।

  • बीपीएल उपभोक्ता: मूल बकाया राशि में 75% तक छूट और सरचार्ज में 100% छूट
  • घरेलू उपभोक्ता: मूल राशि में 50% तक छूट और सरचार्ज में 100% छूट
  • कृषि उपभोक्ता (स्थायी व अस्थायी): मूल राशि में 50% तक छूट और सरचार्ज में 100% छूट

 

किस्तों में भी जमा कर सकेंगे बकाया

इस योजना की एक खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान की बाध्यता नहीं होगी। यदि कोई उपभोक्ता पूरी राशि एक साथ जमा नहीं कर सकता तो वह किस्तों में भी बकाया बिजली बिल जमा कर सकता है। इसके लिए पंजीयन के समय कुल बकाया राशि का कम से कम 10 प्रतिशत जमा करना होगा। बाकी राशि तय किस्तों में जमा की जा सकेगी।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी ने ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था भी की है। उपभोक्ता CSPDCL की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीयन के बाद योजना के तहत मिलने वाली छूट स्वतः लागू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button