UPSC : छत्तीसगढ़ के डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC में हासिल की 623वीं रैंक

News Power Zone
1 Min Read
UPSC

रायपुर, 06 मार्च। UPSC : डायमंड सिंह ध्रुव ने देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में 623वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से पुलिस विभाग के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी के पद पर पदस्थ डायमंड सिंह ध्रुव लंबे समय से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने यह सफलता हासिल की।

बताया जा रहा है कि उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उनकी सफलता पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। डायमंड सिंह ध्रुव की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

TAGGED:
Share This Article